CG : पबजी ने ली मासूम की जान , माँ ने 14 साल के बच्चे से छीन लिया था फोन नाराज होकर बच्चे ने कर ली आत्महत्या , सुसाइड नोट बरामद...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक 14 साल के बच्चे की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बच्चा गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना के घर आया था. शुक्रवार की शाम वह अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। 


यह भी पढ़े - जरुरी खबर : अब भिलाई के इन 3 पेट्रोल पम्पो में बिना हेलमेट के नहीं दिया जायेगा पेट्रोल , एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दिए सख्त निर्देश...

शनिवार सुबह बच्चे का शव पुल के पास नदी में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें बच्चे ने पबजी खेलने से इनकार करने का जिक्र किया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है|

यह भी पढ़े अत्यंत दुखद हादसा : बारात लेकर जा रही गाड़ी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर , गाड़ी में लगी आग, दुल्हे समेत 4 की जिन्दा जलकर मौत , 2 की हालत गंभीर....

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनारस के मुगलसराय निवासी सुनील गुप्ता का सबसे छोटा बेटा अभिनव गुप्ता (14) अपनी मां के साथ अपने नाना रामदुलार के घर जगदलपुर लालबाग आया था। बच्चा पूरे दिन अपने फोन पर PUBG खेलने में व्यस्त रहता था|

 उनकी मां इस आदत से तंग आकर उसे रोका टोका करती थी| घटना के दिन माँ ने उसी इसी बात के लिए डांट लगाई थी| इसके बाद भी वह नहीं माना और शुक्रवार को बच्चे से मोबाइल फोन ले लिया गया था|

यह भी पढ़े भिलाई रहवासी एक्सिस बैंक मैनेजर परिवार व 3 स्टाफ के साथ ओडिशा जाने की लिए निकले बीच रास्ते..

मोबाइल फोन ले लेने से नाराज अभिनव शुक्रवार शाम घर से निकल गया। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई|

यह भी पढ़े शादी के बाद भी प्रेमी को भुला नहीं पाई महिला , दो बच्चो संग प्रेमी के साथ भागी , घरवाले वापस ले आये घर तो प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने खा लिया जहर...

 शनिवार की सुबह जब बच्चे नदी में तैरने गये तो उन्हें पानी के ऊपर एक शव तैरता हुआ दिखा. फिर यह जानकारी पुलिस तक पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर परिजनों को सूचना दी। 

परिजन वहां पहुंचे और अभिनव के शव की पहचान की. इसके बाद शव को पीएम मोर्चरी ले जाया गया। पुलिस ने घर पहुंचकर कमरे की जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें बच्चे ने पबजी गेम खेलने से मना करने की बात कही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo