भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मप्र झांसी , शुक्रवार की देर रात झांसी के बड़ागांव फ्लाईओवर पर पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पास एक ट्रक ने दूल्हे की कार को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद एक कार और ट्रक में आग लग गई| हादसे में दुल्हे, उनके भाई, उनके भतीजे और उनके ड्राइवर सहित कुल चार लोग जल गए मर गए। कार में दो अन्य लोग सवार थे. वह भी गंभीर रूप से झुलस चुके है जिनका ईलाज लिया जा रहा है|हादसे के ट्रक चालक कूदकर भाग गया। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एरच क्षेत्र के बिलाटी गांव के निवासी आकाश अहिलवाल (25) की शुक्रवार को शादी थी| रात में बारात बड़ागांव के छपार गांव के लिए निकल रही थी। सीएनजी कार यूपी 93 एएस 2396 में दुल्हे आकाश समेत छह लोग सवार थे। करीब 12 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर पारीछा थर्मल पावर पॉवर प्लांट के पास एक ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद ट्रक और कार जलकर खाक हो गए.
ट्रक चालक किसी तरह कूदकर मौके से भाग गया। कुछ ही देर बाद कार का सीएनजी टैंक फट गया। इसके बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गई। इस हादसे में दुल्हे आकाश, उसका छोटा भाई आशीष, चार साल का भतीजा मयंक और ड्राईवर जयकरण की जिंदा जलकर मौत हो गयी| हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई| लोगों ने कार में सवार रवि अहीरवाल और रमेश को उठाया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया |
यह भी पढ़े - CG : बारात में आये युवक मालगाड़ी की चपेट में आये एक की मौत एक के दोनों पैर कटे , युवक की हालत गंभीर...
बता दे की इस घटना के कारण दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। हादसे के बाद परिवार की शादी की खुशियां गम में बदल गईं। जिस घर में नई दुल्हन का इंतजार हो रहा था वहां चीख-पुकार सुनाई दे रही है| दुल्हन पक्ष के लोग इस हादसे से गहरे सदमे में है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

