CG: नाबालिग के साथ फेसबुक फ्रेंड ने मिलने के बहाने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप , 15 दिन पहले ही बनी थी फेसबुक दोस्त , घटना के बाद बेहोश अवस्था में छोड़ भागे आरोपी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के गौरेला पेंड्रा मरवाही, क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| 


यह भी पढ़ेब्रेकिंग : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , स्कूटी से ट्युशन जा रही 10 वी की छात्रा को ट्रक ने रौंदा , मौके पर हुई मौत...

आरोपियों में से एक ने शुरू में नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर उससे प्यार का नाटक किया और बाइक घुमाने के बहाने उससे मिलने को कहा। इस दौरान आरोपी का एक और साथी मिल गया, जो नाबालिग को पोल्ट्री फार्म में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया| इतना ही नहीं जब नाबालिग बेहोश हो गयी तो दोनों उसे पोल्ट्री फार्म में छोड़कर भाग गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा थाने के पास लटकोनी खुर्द गांव में रहने वाले आरोपी युवक विवेक पोर्ते ने करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती की| दोस्ती के बाद आरोपी ने नाबालिग को प्यार में बहकाया और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। फिर नाबालिग को मोटरसाइकिल पर घुमाने के लिए कहने लगा | 

यह भी पढ़े पिता ने अपनी जीवित बेटी का करवाया मृत्यु भोज , शोक पत्र में लिखवाया - नरकगामी आत्मा को शांति मिले, बाल मुंडवाए , सभी रिश्तेदार हुए शामिल , जानिए क्या है मामला....

जिसके बाद नाबालिग उसकी बात में आकर मिलने के लिए तैयार हो गई| घटना वाले दिन आरोपी विवेक पोर्ते का साथी दीवान सिंह अयाम भी बाइक पर सवार हो गया| वहां दोनों आरोपी उसे पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर ग्राम कोदवाही स्थित सुने के पोल्ट्री फार्म में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के दौरान नाबालिग बेहोश हो गयी|लेकिन दोनों अपराधियों ने नाबालिग को नहीं बख्शा और उसे उसी हालत में पोल्ट्री फार्म में छोड़कर भाग गए|

जब नाबालिग को होश आया और उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पोल्ट्री फार्म का दरवाजा खोला। इसके बाद परिजनों को घटना की सुचना दी | जिसके बाद वे युवती को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज अभी भी जारी है। घटना की शिकायत मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo