ब्रेकिंग न्यूज़ CG : जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 माओवादियों को किया गिरफ्तार....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर: जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए नक्सली बीजापुर के इलाकों में सक्रिय थे. पुलिस के मुताबिक, बीजापुर के गोरना पडियापारा इलाके में जवान रोजाना की तरह सर्चिंग पर निकले थे|


जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध लोग मिले. जवानों ने जब माओवादियों को ललकारा तो वे मौके से भाग गये. जवानों ने सभी 11 नक्सलियों को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया|जहाँ गोरना पडियापारा में 11 माओवादियों को पकड़ा गया, वहीं भुसापुर के जंगलों से जवानों ने जनमिलिशिया के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया|

यह भी पढ़े-CG : वासना में अंधे 75 साल के बुजुर्ग ने देर रात 72 साल की पत्नी से की संबंध बनाने की मांग , मना करने पर उतारा मौत घाट....

गिरफ्तार किए गए पांचों जनमिलिशिया सदस्य आईईडी लगाने और विस्फोटक बनाने में माहिर हैं। जवान उसूर थाना क्षेत्र के भुसापुर जंगल में सर्चिंग पर निकले थे. तलाशी के दौरान जवानों को जंगल में पांच संदिग्ध लोग मिले। जब उन्होंने जवानों को देखा तो पांचो लोग भाग गए|

यह भी पढ़े - महिला को घर के लिए चाहिए थी नौकरानी तो पति की करवा दी दूसरी शादी , मामला जानने के बाद दूसरी पत्नी के उड़े होश , शिकायत दर्ज....

 कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम ने सभी को पकड़ लिया. पकड़े गए सभी माओवादियों से पूछताछ की जा रही है|गिरफ्तार सभी नक्सली कई सालों से बीजापुर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे. कई गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ कई थाने मामले भी दर्ज कर रहे हैं|

यह भी पढ़ेदुर्ग : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने आए एक भक्त की लू से हुई मौत, अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में लगभग 80 लोगों का इलाज किया गया...

बता दे की नक्सलियों के खात्मे के लिए पूरे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिल रही है| सर्चिंग के दौरान कई नक्सली पकड़े गये| लोन वर्राटू और पूर्ना नार्कोम कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में नक्सली सरकार मुख्यधारा से शामिल होकर अपने हथियार डाल रहे हैं।