भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ के B.ED डिग्रीधारी सहायक शिक्षक आज रायपुर पहुंचकर शिक्षा मंत्री बृमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें पद से न हटाने की मांग की। दरअसल, डी.एड डिग्री धारकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें प्राथमिक स्कूल के छात्रों को पढ़ाने का अधिकार है |
जबकि बीएड डिग्री धारकों को हायरसेकण्ड्री के छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है | इसलिए यह नियमों के विरुद्ध है|जिसके बाद हाई कोर्ट ने B.ED डिग्रीधारी वाले सहायक शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाने का आदेश दिया। इसके स्थान पर डीएड धारकों को मौका दिया जाना चाहिए।
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बी.एड डिग्री वाले शिक्षक सहायकों के लिए एक झटका था। उनका कहना है कि वे 6-7 महीने से काम कर रहे है।
वहीं, भर्ती अचानक रद्द होने से उनकी चिंता बढ़ गई है. सैकड़ों की संख्या में सहायक शिक्षक शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे. इनमें वे महिलाएं भी थीं जो बस्तर और सरगुजा जिले से रायपुर आई थीं। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच वह अपने छोटे बच्चों के साथ रायपुर पहुंचीं थी|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

