CG : ड्रोन दीदी के माध्यम से महिलाओ को बनाया जायेगा आत्मनिर्भर , ड्रोन चलाने किया जायेगा प्रशिक्षत, अत्याधुनिक तरीके से की जाएगी खेती , जानिये कैसे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में खेती की तकनीक में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे |इन परिवर्तनों का नेतृत्व "ड्रोन दीदी" के नामक योजना के माध्यम से किया जायेगा | जिन्हें महिलाओं के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। 


यह भी पढ़ेCG : सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा , दलाल समेत 21 लड़के लड़कियों को पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार...

इन महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा और इसी के माध्यम से खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करेंगी | फसलों के स्वास्थ्य के बारे में डिजिटल विश्लेषण कर बतायेंगी की फसल किस स्तिथि में है |

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द इसकी शुरुवात कवर्धा जिले से होने जा रही है | इस प्रोजेक्ट में आईआईटी भिलाई अहम भूमिका निभाने जा रहा है। गांवों में महिलाओं को ड्रोन चलाने, उसका रखरखाव करने और डेटा का विश्लेषण करने का प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी आईआईटी भिलाई की होगी।

यह भी पढ़े - भिलाई : तार से कपड़े निकालने के दौरान करंट की चपेट में आई 13 वर्षीय छात्रा की हुई मौत...

बता दे की ड्रोन के इस्तेमाल से महज 15-20 मिनट के भीतर एक एकड़ क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव किया जा सकता है। जिससे इस योजना का लाभ लेने वाली महिलओं को ड्रोन दीदी प्रति एकड़ 200 रुपये प्राप्त कर सकेंगी। 

इस परियोजना का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मविश्वास देना है। इससे महिलाओं की आय तेजी से बढ़ेगी और वे ड्रोन प्रशिक्षण के बाद रोजगार ढूंढने में सक्षम होंगी।

यह योजना छत्तीसगढ़ के किसानों और महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के साथ साथ खेती के लिए भी बेहतर साबित होगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW