CG: टंगिया मारकर की हत्या फिर शव को बोरे में भरकर कुंए में फेंका , तेज दुर्गन्ध आने से हुआ घटना का खुलासा ,संपत्ति के लालच में बड़े भाई के खून का प्यासा हुआ छोटा भाई.... ,

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी| हत्या के बाद शव को बोर में बांधकर गांव के एक खेत के कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है| मामला घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है|


जानकारी के मुताबिक, संपत्ति को लेकर बालमुकुंद और उनके भाई वेद प्रकाश के बीच विवाद चल रहा था. इसके अलावा, वेद प्रकाश कुछ अवैध गतिविधियों में भी शामिल था, जिसके कारण दोनों भाइयों के बीच बनती नहीं थी| इसी विवाद में बुधवार-गुरुवार की रात बालमुकुंद ने रात में सो रहे अपने बड़े भाई पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी|

यह भी पढ़े - CG : 22 साल की लिव इन पार्टनर को युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, शादी करने का दबाव बना रही थी युवती....

हत्या करने के बाद पकड़े जाने के डर से शव को बोरे में छिपाकर कुएं में फेंक दिया। शनिवार की शाम गांव में रहने वाले किसान होरी लाल का बेटा अपने खेत पर गया था। खेत में उसके कुएं से तेज़ बदबू आ रही थी। जब उसने कुएं में देखा तो उसे एक बोर में कुछ बंधा हुआ दिखाई दिया। शव को दो अलग-अलग बोरे में रखकर फेंका गया था। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े - भिलाई : एडिटिंग कर फेक पास बनाया और IIT भिलाई में घुसने की कोशिश की , आरोपी प्रवेश द्वार पर ही पकड़ा गया....

खेत मालिक से सूचना पाकर घुमका पुलिस विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचे और बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक का शव मिला. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला कि शव गांव में रहने वाले वेद प्रकाश निर्मलकर (27) का है। लाश दो-तीन दिन पुरानी थी. इसके बाद घुमका पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. शनिवार को फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

संदेह के आधार पर पुलिस ने बालमुकुंद निर्मलकर के छोटे भाई से पूछताछ की जिसके बाद उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo