भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शुक्रवार को कोरबा शहर में तीन कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी| बुधवारी में डिज़नीलैंड मेले में, तीन कर्मचारियों की भोजन विषाक्तता से मृत्यु हो गई। डिजनीलैंड में काम करने वाले तीनों कर्मचारी एमपी और यूपी के रहने वाले थे।
कल रात जब सभी ने चिकन खाया तो उनके पेट में बहुत दर्द शुरू हो गया | तीनों कर्मचारियों को शनिवार सुबह मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई| बता दे की दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक कथित तौर पर रात को सोने के बाद उठा ही नहीं |
इस बारे में बताते हुए मेले के संचालक कुलदीप वस्त्रकार ने कहा कि मेले में स्टॉल लगाने वाले पांच व्यापारी मिलकर खाना बनाते हैं|
खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी और फिर पेट दर्द की शिकायत हुई. उनकी तबीयत बिगड़ गई और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी और तीसरे व्यवसायी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी| और मरणासन्न अवस्था में व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया था|
मृतक लोगों में कपड़ा व्यवसायी अनिल पांडे, सोहेल खान और समीर शामिल हैं। तीनों एमपी और यूपी के रहने वाले हैं। शव को मुर्दाघर ले जाया गया और परिवार को घटना की जानकारी दी गई।
वही इस मामले में कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन अविनेश मेंश्राम ने कहा, इन युवाओं को सुबह तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। हालांकि उनकी हालत काफी खराब हो गई थी. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. इसी बीच एक युवक को बेजान हालत में अस्पताल ले जाया गया.
मानिकपुर पुलिस थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने कहा कि डिज़नीलैंड प्रदर्शनी के तीन कर्मचारियों की जान चली गई। पता चला कि उस रात उसने खाने में कुछ खाया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई| फिलहाल जांच जारी है| PM रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा|

