भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के जशपुर जिले के कोतबा में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित एक नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
दरअसल, नाबालिग रेप पीड़िता सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी और मेडिकल मोबाइल यूनिट कार्यक्रम के तहत उसका इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर की नीयत नाबालिग पर डोल गयी थी उसने छात्रा से नजदीकियां बढ़ा ली और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक कम उम्र की छात्रा गर्भवती हो गई और डॉक्टर ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया|
पीड़िता ने डॉक्टर से शादी करने का आग्रह किया, लेकिन डॉक्टर ने इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता कोतबा चौकी पहुंची और आरोपी डॉक्टर की शिकायत की। पुलिस ने यौन उत्पीड़न अधिनियम और POCSO की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे वारंट पर जेल भेज दिया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

