भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के खैरागढ़ जिले के कुम्ही गांव के पास आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. डोंगरगढ़-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई|
यह भी पढ़े - भिलाई रहवासी एक्सिस बैंक मैनेजर परिवार व 3 स्टाफ के साथ ओडिशा जाने की लिए निकले बीच रास्ते...
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. हत्या की आशंका जताई जा रही है.मृत युवक की पहचान आमाघाट के 24 वर्षीय उत्तम वर्मा के रूप में की गई है. उत्तम की मां पूर्व जिला पंचायत सदस्य थीं और उनके पिता बल्ला वर्मा भी राजनीति में सक्रिय हैं|
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम कल सुबह आमाघाट स्थित अपने घर से निकला था और पूरी रात घर नहीं आया घरवाले इन्तजार करते रह गए | सुबह सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखकर परिवार को उत्तम की मौत की जानकारी हुई और वे कुम्हा पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल उत्तम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन सड़क पर मिले संदिग्ध शव के आधार पर उत्तम की हत्या की अटकलें लगाई जा रही हैं|
पुलिस ने अब शव को पंचनामा के लिए भेज दिया है और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण से पर्दा उठ पायेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

