भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रचार करने सात समंदर पार से एक एनआरआई समर्थक भिलाई पहुंचे है| लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रचार करने के लिए 50 एनआरआई की एक टीम भारत आई है। अपना करोड़ो का बिजनेस छोड़कर वे यहाँ उनके चुनावी प्रचार में लगे है |
एनआरआई संतोष तिवारी 42 डिग्री तापमान में भगवा गमछा पहने हुए और हाथ में तख्ती लिए लोगों से PM मोदी को वोट देने की अपील कर रहे हैं।
संतोष तिवारी का जन्म भिलाई में हुआ था और शिक्षा के बाद उन्होंने विदेश में अपना कारोबार बढ़ाया। वह कई वर्षों से अफ्रीका और दुबई में रह रहे हैं और व्यापार कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रत्येक व्यक्ति अपने देश, राष्ट्र और धर्म के प्रति उत्तरदायी होना चाहिए |
NRI संतोष ने कहा कि कुछ लोग मोदी जी को चोर कहते हैं, लेकिन वे स्वार्थवश ऐसा करते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर तरह की गंदगी से मुक्ति दिलाने का वादा किया है. उन्होंने भारत को भी काफी हद तक क्लीन किया है|
दूसरे, उन्होंने वंशवादी शासन को नष्ट करने का प्रयास किया। आज हम जानेंगे प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ के CM ,उपमुख्यमंत्री की पृष्ठभूमि देख ले किस वंशवाद से आते हैं?
संतोष तिवारी ने भाजपा की कोई सदस्यता भी नहीं ली हैं |लेकिन उन्होंने कहा कि वह मोदी से प्रभावित हैं। इसीलिए वह हर चुनाव में अफ्रीका और दुबई में अपना कारोबार छोड़कर भारत आते हैं और लोगों को PM मोदी के बारे में जागरूक करने का काम करते हैं। 2014 निरंतर उन्होंने छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य भारतीय राज्यों का दौरा किया है और 2017, 2019, 2022 और 2023 में श्री मोदी के लिए लगातार प्रचार किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : ED ने मंत्री के निजी सचिव के घर काम करने वाले नौकर के घर से 25 करोड़ किये बरामद....
संतोष ने कहा कि अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक दुनिया भर में लगभग 2,000 मोदी समर्थकों की एक एनआरआई टीम है। उन्होंने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर PM मोदी के लिए प्रचार किया है। इस बार PM मोदी के चुनाव प्रचार के लिए विदेश से 50 से अधिक एनआरआई विभिन्न राज्यों में गये है|

