दुर्ग : पारिवारिक मामलों पर सलाह देने वाले सात काउंसलर को SP ने किया कार्यमुक्त, लगातार काउंसलिंग में दुर्व्यवहार और पक्षपात की मिल रही थी शिकायते...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के महिला थाने में पारिवारिक मामलों पर सलाह देने वाले सात काउंसलर को एसपी ने कार्यमुक्त कर दिया है| एसपी जितेंद्र शुक्ला को लगातार काउंसलिंग में दुर्व्यवहार और पक्षपात की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एसपी ने इन सातों काउंसलरों  को हटाने करने का आदेश दिया| उन्होंने कहा की महिला थाने को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा|


यह भी पढ़ेCG: सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़ , आपत्तिजनक अवस्था में लॉज से 3 लड़कियों समेत 6 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार , मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद , लॉज में ही सप्लाई करायी जाती थी लड़कियां ...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्ग महिला थाने में पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए एक काउंसलरों की नियुक्ति की गई है. जब पारिवारिक समस्याओं को परामर्श के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, एसपी जितेंद्र शुक्ला को लगातार काउंसलरों द्वारा महिला थाने में दुर्व्यवहार और पक्षपात की शिकायतें मिलती रहीं|

यह भी पढ़े - आवाज बदलकर 7 लड़कियों के साथ किया रेप , तरीका जानकार पुलिस भी रह गयी दंग , जानिए क्या है मामला.....

पहले महिला थाने में 18 स्टाफ तैनात थे. इनमें से दो को हाल ही में सस्पेंड कर दिए गया है| दो लोग मातृत्व अवकाश पर हैं और बाकी छुट्टी पर हैं। रात्रि पाली में दो लोग काम करते हैं। बाकी 12 जनरल शिफ्ट स्टाफ हैं। थाने में काउंसलर की संख्या 18 थी, जो थाने की क्षमता से कहीं ज़्यादा है|

एक पीड़िता ने महिला थाने में कुछ काउंसलरों की शिकायत एसपी जितेंद्र शुक्ला से की थी. इसके बाद एसपी ने दुर्व्यवहार और पक्षपात के आरोप में तीन काउंसलर को बर्खास्त कर दिया। वहीँ लगातार अनुपस्थिति और परामर्श कार्य में रुचि की कमी के कारण चार काउंसलर को निकाल दिया गया।

एसपी जीतेंद्र शुक्ला का कहना है की हम पुलिस स्टेशन कर्मियों के लिए प्रशिक्षण देकर करके पुलिस स्टेशनों को मजबूत करेंगे।