भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश में एक अनोखा रेप का मामला सामने आया है. इस मामले में आरोपी युवक ने महिला टीचर की आवाज का इस्तेमाल कर लड़कियों को धोखा दिया और फिर उनके साथ रेप किया. उसके वारदात करने के तरीके के बारे में जानकर पुलिस भी हैरान रह गयी|
पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सात स्कूली छात्राओं से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक एक विशेष एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर छात्राओं से महिला शिक्षक की आवाज में बात करता था और छात्रवृत्ति के बारे में उनसे संपर्क करता था। फिर उसने उनके साथ बहुत अच्छा रिश्ता बना लिया करता था| कम से कम सात लड़कियों के साथ उसने बलात्कार किया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है|
पुलिस के मुताबिक आरोपी ब्रजेश प्रजापति ने फोन पर लड़कियों से बात करते समय एक महिला की तरह आवाज निकालने के लिए वॉयस ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल कर उसने अपनी आवाज़ बदली और अपना परिचय कॉलेज टीचर रंजना के रूप में दिया करता था|
सीधी जिले के मझौली थाने में सात लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना से हड़कंप मच गया है| मुख्य आरोपी ब्रिजेश प्रजापति ने मैजिक वॉइस ऐप के जरिए अपनी आवाज बदल दी और अपने आप को रंजना मैडम बताया जब वह छात्राओं से छात्रवृत्ति के बारे में बात करता था और उन्हें एक-एक करके एकांत स्थान पर बुलाया।
वहां वह फोन पर रंजना की आवाज में अपने बेटे के साथ छात्रवृत्ति के काम से चलने के लिए बोलता | अपने आप को रंजना मैडम का बेटा बताता|बता दे पीड़ित लडकियों ने रंजना मैडम को नहीं देखा था | केवल फ़ोन से वह उसकी बाते मान रही थी| उन्हें नहीं पता था की छात्रवृत्ति के आड़ में उनके साथ इस तरह की घटना होने वाली है|
बातचीत के बाद उसने छात्राओं को अपने घर से दूर एक जगह पर बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी देते हुए आईजी रीवा ने बताया कि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी ने सात छात्राओं से बलात्कार की बात कबूल की। आईजी ने कहा कि अब तक चार लड़कियों के मामले सामने आये है जबकि अन्य तीन के नाम अभी भी अज्ञात हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

