भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार आधी रात एक बड़ा हादसा सामने आया है| पुरी आईटीआई के सामने कोहका कुरूद रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक पहले सामने से आ रही एसयूवी टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की दीवार और लोहे की छड़ों को तोड़ते हुए एक घर में घुस गया। घटना के समय परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। धमाका सुनकर परिवार घर से बाहर निकल गया। हालाँकि घटना में एसयूवी में सवार लोगों की जान बच गई।
घटना की सूचना पाकर स्मृति नगर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है| प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। हालाँकि एयरबैग खुलने से एसयूवी में बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं।
ट्रक एक एसयूवी से टकराकर मुख्तार अंसारी नामक व्यक्ति के घर के आंगन की दीवार तोड़ते घर में घुस गया| जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| घर पर सोने की तैयार कर रहे लोग अचानक जोर दार आवाज सुनकर बाहर आए तो यह दृश्य देखकर हैरान रह गए।
ट्रक ड्राइवर और उसका सहायक इतने नशे में थे कि वे खुद पर काबू नहीं रख पा रहे थे. घटना की सूचना स्मृति नगर थाने में दी गयी. पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और चालक और उसके सहायक को गिरफ्तार कर लिया।हालाँकि घटना से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

