भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई है, जहां एक बदमाश युवक विनय कुमार साहू ने एक पति-पत्नी के निजी पलों का वीडियो चोरी से रिकॉर्ड कर लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।
यह भी पढ़े -दुर्ग : तेज रफ़्तार का कहर , बाइक से काम पर जाने निकले युवक को कार ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत..
विनय ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दंपति से 10 लाख रुपए की मांग की। घबराए दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन और एसीसीयू की मदद से आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही को चिह्नांकित किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से तीन मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए।
पूछताछ में विनय ने स्वीकार किया कि चोरी के करने वह उनके घर में घुसा था इस दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया था और अलग-अलग नंबरों से फोन कर दंपति को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस की तत्परता और सहयोग से दंपति को राहत मिली क्योंकि वीडियो वायरल नहीं किया गया था।
इस कार्रवाई में पुलिस की टीम और एसीसीयू के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पूछताछ के दौरान, आरोपी विनय कुमार साहू ने बताया कि उसने केवल दंपति को ही वीडियो भेजा था और उसे भरोसा था कि डर के कारण वे उसे पैसे दे देंगे।
हालांकि, जब दंपति ने पुलिस से संपर्क किया, तो पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंचने में केवल 10 दिनों का समय लिया।
इसपूरी कार्रवाई में पुलिस ने उच्च साइबर क्राइम यूनिट (एसीसीयू) की मदद ली, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
पुलिस की इस तेज और कारगर कार्रवाई से दंपति को बड़ी राहत मिली, क्योंकि ब्लैकमेलर द्वारा बनाया गया वीडियो इंटरनेट पर वायरल नहीं हुआ था। आरोपी के पास से बरामद किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी अन्य संभावित साक्ष्य का पता चल सके।
इस पूरी घटना में एसीसीयू से जुड़े एएसआई राजेश पाण्डेय, पूर्ण बहादुर, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक बित्रसेन साहू, नरेन्द्र सहारे, राजकुमार चंद्रा, कोमल राजपूत, विक्रान्त कुमार, जावेद हुसैन और थाना नंदिनी से एएसआई धनेन्द्र पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके सामूहिक प्रयास से ही इस मामले को सुलझाया जा सका |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

