पोछा लगाने के बाद नौकरानी ने पानी की बाल्टी ऐसे ही छोड़ दी फिर खेलते हुए आई 10 महीने के बच्ची की बाल्टी में गिरकर मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुजफ्फरनगर के जनपद इलाके में 10 महीने की बच्ची की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया. हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली CISF की महिला जवान को एक शख्स ने समर्थन करते हुए 1 लाख रूपये ईनाम देने की बात कही , साथ ही कई अन्य लोग भी महिला जवान के समर्थन उतरे..

मुजफ्फरनगर शहर के कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार निवासी वकील मजसिम ने बताया कि गुरुवार शाम उनके घर कामवाली पोछा लगा रही थी | सफ़ाई के बाद उसने कमरे में उसी पानी की एक बाल्टी को रख दिया| तभी उनकी 10 माह की बेटी मरियम खेलने आयी और बाल्टी में गिर गयी| 

यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

करीब पांच मिनट तक बाल्टी में पड़ी रही. जैसे ही उसकी नजर बच्ची पर पड़ी तो वह उसे बाहर निकाला। लड़की बेहोश थी. वह बच्ची को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद में वे गमगीन माहौल में बच्ची का शव घर ले आये और देर रात मरियम के शव को दफना दिया| 

यह भी पढ़े भिलाई में भीषण गर्मी व अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की हुई मौत, शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला शव....

मामले के प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली महावीर सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर हमें इस संबंध में शिकायत मिलती है तो हम मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे. परिवार के सभी सदस्यों को बच्चों का ख्याल रखना चाहिए। किसी भी मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj