ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली CISF की महिला जवान को एक शख्स ने समर्थन करते हुए 1 लाख रूपये ईनाम देने की बात कही , साथ ही कई अन्य लोग भी महिला जवान के समर्थन उतरे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड इस समय चर्चा में है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला CIFS पुलिस कांस्टेबल है और उसका नाम कुलविंदर कौर है। कुलविंदर कंगना रनौत के किसान विरोधी बयान को लेकर नाराज थी| कंगना ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठी महिलाओं के बारे में कहा कि वे सौ-सौ रुपये लेकर बैठी थीं और उन्होंने  किसानों को खालिस्तानी भी कहा था| 

यह भी पढ़े - CG : BJP की जीत के लिए युवक ने मांगी थी अनोखी मन्नत , जीत के बाद युवक ने अपनी ऊँगली काटकर देवी को की अर्पित और रक्त से किया माता का अभिषेक....

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है लेकिन इन सब बीच एक शख्स ने जो कंगना को थप्पड़ मारने पर कुलविंदर कौर को 1 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही है|कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बाद सोशल मीडिया दो पक्षों में बंट गया है|

यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

 कुछ लोग एक्ट्रेस के साथ जो हुआ उससे नाखुश हैं तो कुछ लोग कुलविंदर का समर्थन कर रहे हैं. ऐसे कई वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि कलविंदर सही कह रहे हैं.घटना का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कुलविंदर कह रही हैं कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कहा था कि महिलाएं 100-100 रुपये के लिए धरने पर बैठी हैं। क्या कंगना वहां बैठ पाती| इसके अलावा उसने कहा कि जब कंगना ने ये बयान दिया तो कुलविंदर की मां भी वहीं बैठी थीं|

यह भी पढ़े रायपुर : जिन्दगी की जंग भले ही हार गया हो पर जाते जाते कई लोगों को नयी जिन्दगी दे दी, फुटबाल खेलते वक्त 11 साल के प्रखर को लगी गंभीर चोट , 5 दिन बाद डॉक्टरो ने किया ब्रेनडेड घोषित , छग में पहली बार किसी ब्रेनडेड बच्चे का अंग दान...

इसी बीच चंडीगढ़ के एक बिजनेसमेन ने कहा - मैं अपनी बहन कुलविंदर कौर, सीआईएफएस की कुलविंदर कौर ने पंजाबियों और पंजाबियों को बचाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था, को सलाम करता हूं और उसे 1 लाख रुपये का इनाम देना चाहता हूँ|

कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है और उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है|पता चला कि वह पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में रहती है. उसकी उम्र 35 साल है| मालूम हो कि कुलविंदर कौर के पति भी सीआईएसएफ में पोस्टेड हैं| कुलविंदर के भाई शेर सिंह किसान मजदूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव हैं। 

यह भी पढ़े भिलाई में भीषण गर्मी व अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की हुई मौत, शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला शव....

उन्होंने किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. घटना के बाद कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह ने अपनी बहन का समर्थन कर रहे है | साथ ही कई संगठन भी कुलविंदर कौर को सपोर्ट कर रहे है| उनके घर पहुंचकर उनकी माँ को सम्मानित कर रहे है और कुलविंदर के केस में उन्हें आर्थिक सहायता देने की भी बात सामने आ रही है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj