बलौदाबाजार आगजनी: 12 करोड़ की क्षति का अनुमान, पीड़ितो को बीमा राशि मिलनी शुरू , सोशल मीडिया पर 24 घंटे रखे जा रही है निगरानी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार (balodabazar) के कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना के बाद की जा रही कार्यवाही और भविष्य की रणनीति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

यह भी पढ़े -छुट्टी के दौरान महिला सिपाही के साथ पकड़े गए डिप्टी एसपी को डिमोट कर सिपाही बनाया गया, पर्सनल मोबाइल बंद करके गायब होने पर पत्नी ने जाहिर की हत्या की आशंका तब जाकर मामले का हुआ पर्दाफाश...

कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक के आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है। इस क्षति में संयुक्त जिला कार्यालय भवन,  जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील और पंजीयन कार्यालय भवन,जिला पंचायत कार्यालय, फर्नीचर ,वाहन, उपकरण शामिल हैं।

वाहनों की क्षति और बीमा कंपनियों की भूमिका -

कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना में लगभग 240 निजी और शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 31 चार पहिया वाहन और 60 दो पहिया वाहन पूरी तरह जल गए हैं। इसके अलावा, 27 चार पहिया वाहन और लगभग 122 दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिन वाहनों का बीमा नहीं था, उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। इस मामले अब तक 7-8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी है वहीँ  करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन बताये जा रहे हैं।

पीड़ित राहत और दस्तावेज पुनर्निर्माण

पीड़ितों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक पीड़ित राहत समिति का गठन किया गया है। दस्तावेजों की क्षति के लिए भी एक टीम बनाई गई है, जो पुलिस, आबकारी, जिला योजना और सांख्यिकी विभाग में दस्तावेजों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़े -शादी से चंद घंटे पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गयी दुल्हन की बॉयफ्रेंड ने पार्लर में घुसकर गोली मारकर की हत्या , वारदात के बाद आरोपी फरार...

शांति बहाली के प्रयास

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। अब तक चेंबर ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठन और पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर शांति बहाली के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। उपयुक्त क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा 24 घंटे निगरानी की जा रही है।  भड़काऊ पोस्ट पर भी पैनी नजर बनाये हुए है। 

 किरायेदारों और ठेका श्रमिकों की सूची

किराये पर दिए गए मकानों और दुकानों की सूची नजदीकी थाने को देने के निर्देश दिए गए हैं। ठेका श्रमिकों की सूची संबंधित विभाग को देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जल्द ही मैदानी अमलो सचिव, पटवारी, आरआई और सरपंचों की बैठक लेकर चर्चा की जाएगी। 

 मीडिया से सहयोग की अपील

कलेक्टर सोनी ने जिले की बेहतर छवि के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा है और एकाउंट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7