दुर्ग : शिवनाथ नदी के किनारे बेख़ौफ़ होकर लाखो की जुए फड़ लगाकर जुआ खेल रहे 12 लोगो को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार शाम पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा. पुलिस ने बारह जुवारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी से पहले ही फड़ संचालक नकदी लेकर मौके से फरार हो गया|

यह भी पढ़े -बेरहम माँ ने 4 साल के बच्चे को फावड़े से काटा नहीं मरा तो गैस चूल्हे पर जलाया बच्चा चीखता रहा फिर लकड़ी डालकर आग लगा दी , दर्दनाक पीड़ा झेलने के बाद बच्चे ने तोड़ दिया दम...

 बताया गया कि एक पुलिसजवान ने छापेमारी की सूचना दी थी। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आरोपी को पकड़ा. दरअसल, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स शिवनाथ नदी के तट पर तिरपाल लगाकर जुआ खिलवा रहा है| 

जिसके बाद क्राइम टीम ट्रैक्टर पर सवार होकर नदी तट पर पहुंचे। सबसे पहले जुआरियो के दो मुखबिरों को पकड़ा गया, फिर कुछ लोग टीम को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया|

यह भी पढ़े -भिलाई : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अब घरो में CCTV कैमरा लगाना हो सकता है अनिवार्य, विधायक रिकेश सेन ने महापौर के साथ इस मुद्दे पर की चर्चा...

एसपी जीतेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू टीम ने कार्रवाई की. क्राइम डीएसपी और टीआई की टीम ने मौके से 12 मोटर साइकिलें और 75300 रुपए भी बरामद किए। धमधा थाने में जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।हालाँकि पुलिस को केवल 75,000 रुपये मिले, लेकिन फड़ की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक थी|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7