भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम क्षेत्र में नवनिर्मित मकानों के लिए नए सुरक्षा के पैमानों को व्य्वस्तिथ करने के प्रयास किये जा रहे है|वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने महापौर के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर 1,000 वर्ग मीटर या उससे अधिक के भूखंडों पर बने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य करने की मांग की। यह प्रस्ताव शीघ्र ही सामान्य सभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
विधायक रिकेश सेन के मुताबिक भविष्य में जल संचयन प्रणाली के साथ-साथ निगरानी कैमरे भी आवश्यक हैं। इस कार्य के बिना भवन पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि हम अपने घरों को सुसज्जित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करते हैं|
इसलिए सीसीटीवी कैमरे लगाने में 5,000 से 10,000 रुपये का निवेश भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि चोरी, डकैती ,अन्य घटनाएँ को रोकने में भी मदद करता है।
विधायक ने वैशाली नगर विधानसभा के लोगों, कॉर्पोरेट प्रतिष्ठानों, व्यापारियों और निजी कॉलोनियों के निवासियों से दुकानों और इमारतों के प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने के लिए भी कहा।
इससे न केवल सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि लाभप्रदता भी बढ़ती है। यह पहल शहर की सुरक्षा बनाए रखने और नागरिकों के बीच सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

