CG : थर्ड जेंडर के साथ 5 सालो तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर लाखो रूपये लुटे फिर कर दिया शादी से इंकार , कांड करके आरोपी हो गया फरार , न्याय पाने थर्ड जेंडर पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक शादी का झांसा देकर पांच साल तक थर्ड जेंडर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा और फिर शादी से इनकार कर दिया। साथ ही उसके लाखो रूपये भी लूट लिए | 

जिसके बाद पीड़िता ने बालकोनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है| युवक की तलाश करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है|

यह भी पढ़े -भिलाई : 23 दिन तक मौत से जूझने के बाद संयंत्र कर्मी की हो गयी मौत ,प्लांट के भीतर सड़क दुर्घटना का हुए थे शिकार , गंभीर रूप से थे घायल...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के रहने वाले पीतांबर बंजारे का करीब छह से सात साल पहले थर्ड जेंडर पीड़िता के साथ जान पहचान हुई थी। पीतांबर ने थर्ड जेंडर से बातचीत शुरू की और दोनों करीब आ गए. पीतांबर को उससे प्यार हो गया और उसने उससे शादी करने के लिए कहा। 

लेकिन शादी से पहले भी दोनों रायपुर के एक घर में साथ रहते थे। थर्ड जेंडर ने बताया कि पीतांबर ने उसे पांच साल तक रायपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रखा।

इस बीच, पीतांबर ने थर्ड जेंडर से किश्तों में 6 लाख रुपये से अधिक रूपये लिए और कहा कि वह एक घर बनाएगा। जब घर बन गया और थर्ड जेंडर ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत बालकोनगर थाने में की|

 इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है|यहाँ तक पीड़िता ने अपने पुरे गहने भी आरोपी को घर बनाने के लिए दे दिए थे| 

पीतांबर की तलाश के लिए पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है| यहाँ तक पीतांबर के गृह गांव से लेकर उसके रिश्तेदारों के घर तक चक्कर लगा चुकी है। पीड़िता थर्ड जेंडर एक निजी कंपनी में काम करती है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7