भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उतराखंड , रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे ने एक बार फिर सभी को झकझोर कर रख दिया है| सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है| हादसे में घायल कई लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। नौ पीड़ितों का इलाज रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग में हुआ हादसा ड्राइवर को नींद लगने के कारण हुआ। टेंपो चालक देर रात 26 यात्रियों को लेकर दिल्ली से चोपता, तुंगनाथ के लिए रवाना हुआ। जैसे ही टैंपो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग रेनतोली के पास पहुंचा तो चालक को झपकी आ गई। परिणामस्वरूप, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
इसके बाद गाड़ी सीधे 150 मीटर अलकनंदा नदी में जा गिरा। जैसे ही रुद्रप्रयाग से टेंपो ट्रैवलर की घटना की सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस नेतृत्व को दी गयी. इसके बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू हुआ।
रुद्रप्रयाग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. कई घायलों को हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई। कई घायलों का फिलहाल रुद्रप्रयाग में इलाज चल रहा है।
स्थानीय प्रशासन, निवासी और एसडीआरएफ बचाव और राहत कार्यों में शामिल थे।हादसे की सूचना मिलने के बाद CM धामी भी ड्यूटी पर हैं. सीएम धामी ने घटना पर अफसोस जताया और जांच के आदेश दिए. गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

