भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने दुर्ग जिले में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया है। मुख्य अभियंता दुर्ग एम जामुलकर ने सीएसईबी कॉलोनी, भिलाई 3 में बबीता नामक उपभोक्ता के घर पर पहला स्मार्ट मीटर लगाया। उस समय बिजली विभाग के कई इंजीनियर मौजूद थे।
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की सभी राज्यों में स्मार्ट डिजिटल मीटर लगाने की योजना है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के घरों में इलेक्ट्रॉनिक मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बताया कि जिले में आवासीय उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना शुरू हो गया है। पहले चरण में 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जायेगा|
चीफ इंजीनियर एम. जामुलकर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बेहद महत्वपूर्ण है। स्मार्ट मीटर स्थापित करने के बाद, संचालन के पहले दो महीने पोस्ट पेड बिजली बिल की तरह होगा |
इस मीटर का भुगतान तीसरे महीने से प्रीपेड भुगतान किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि उपभोक्ता को बिजली का उपयोग करने से पहले उसे सेल फोन की तरह चार्ज करना होगा और तदनुसार बिजली प्राप्त करनी होगी।जितने का रिचार्ज करेंगे उतनी ही राशि की बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

