दुर्ग: रात के अँधेरे में बंद दरवाजे के पीछे हुआ खौफनाक काण्ड , पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या , घटना से इलाके में मची सनसनी , जाँच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने आधी रात को धारदार हथियार से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी सांसे छीन ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है| 


यह भी पढ़े
-अब छग में में मछली पकड़ने पर होगी जेल , सरकार ने जारी किया आदेश , साथ ही भरना पड़ेगा जुर्माना, यह प्रतिबंध 16 जून से 15 अगस्त तक लागू...

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद, उन्होंने घटनास्थल पर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे. मामला उतई पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार में आता है।

यह भी पढ़े -बर्थडे गर्ल के साथ दोस्तों ने किया गैंगरेप, जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने ले गए होटल फिर वहां उसके साथ पढ़ने वाले दोस्तों ने की दरिंदगी घटना का बनाया अश्लील विडियो...,

मिली जानकारी के मुताबिक खोपली दुर्ग गांव के हेंगल बंजारे ने पहले अपनी पत्नी दशोदा बंजारे की धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे पर झूल गया| इस पूरी वारदात को हेंगल बंजारे ने रात करीब 11 बजे खेत पर बने एक कमरे में अंजाम दिया| 

आरोपी ने अपने बीवी की हत्या करने से पहले दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया और तब जाकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया|

यह भी पढ़े -भिलाई : अब घरो में लगेगा स्मार्ट मीटर , मोबाइल की तरह करना होगा रिचार्ज , जितने का होगा रिचार्ज उतनी ही राशि की बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे, भिलाई -3 में लगा पहला स्मार्ट मीटर...

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी सुबह 7 बजे से खेतों में थे| सभी सुबह 10 बजे तक बच्चों के साथ खेतों में काम करते रहे। फिर हंगल बंजारे ने इस अपराध को किया| पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि मृतक ने इतना घातक कृत्य क्यों किया और फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की। घटना की जांच के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई| संभावना है की हत्या के कारण का जल्द खुलासा होगा|