भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में एक 18 पहिए वाला ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर के बाद ट्रेलर का केबिन और पिछला हिस्सा बीच से दो हिस्सों में बंट गया। यह ट्रेलर पुणे से कोलकाता ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा था। इस दौरान रायपुर रिंग रोड पर पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हो गया| घटना के परिणामस्वरूप चालक भी घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। ट्रेलर महाराष्ट्र पुणे से कोलकाता जा रहा था। वाहन में कई टन वजनी ट्रांसफार्मर लादे गए थे। जब वाहन रायपुर के राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत अशोक मिलेनियम प्लाजा पर पहुंची. तभी ड्राइवर को अचानक नींद आ गयी. नतीजा यह हुआ कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच रेलिंग से टकरा गया।
यह भी पढ़े - भिलाई : कॉल रिसीव नहीं करने पर युवक पर चाक़ू से जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार....
इस हादसे के बाद ट्रेलर दो हिस्सों में टूट गया. केबिन और पिछला हिस्सा बीच में बंटा हुआ था। ट्रेलर पर लदे ट्रांसफार्मर सड़क पर बिखर गए। इससे ट्रैफिक जाम हो गया. घटना में चालक के सिर व शरीर पर कई जगह चोटें आयीं है|
हादसा सुबह हुआ. इस वक्त सड़क पर कोई भीड़ नहीं थी. जब कई टन का ट्रांसफार्मर सड़क पर गिरा तो आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था। इससे एक गंभीर दुर्घटना को रोकने में मदद मिली. हालाँकि, सड़क पर गिरने के कारण ट्रांसफार्मर कई घंटों तक वहीं पड़ा रहा। इसके चलते जाम लगता रहा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

