बस में सफ़र कर रही महिला की जी मचलने लगा खिड़की से सिर बाहर निकाला तभी एक ट्रक उसके सिर को रगड़ते हुए निकल गयी , महिला की हो गयी मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के गया में बस में सफर कर रही एक महिला ने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल दिया, जिस वजह से हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई| एक बस यात्री ने जी मिचलाने के कारण अपना सिर खिड़की से बाहर निकाल लिया। इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहा एक ट्रक ओवरटेक कर रही थी और महिला के सिर को रगड़ते हुए निकल गई और घटना से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी|

                                                               

यह भी पढ़े -भिलाई : पहली बार काम पर आया था युवक और करंट लगने से हो गयी मौत....

घटना गया जिले के पंचानपुर थाने के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, महिला एक बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए गोह से बस में चढ़ी थी| इसी क्रम में पंचानपुर थाना क्षेत्र में उसे उल्टी होने लगी| उसने अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाल लिया। इसी दौरान तेज गति से ओवरटेक कर रहे एक ट्रक ने महिला के सिर को रगड़ते हुए निकल गया | टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े -आपसी झगड़े ने लिया विकराल रूप: विवाद के बीच पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से गले पर किया वार , घायल पत्नी ने पति के पेट में मारा चाक़ू की आंते आ गयी बाहर , दोनों की हो गयी मौत..

 मृत महिला की पहचान अरवल के ओझा बिगहा निवासी राम रूप महतो की 42 वर्षीय पत्नी सुमंती देवी के रूप में की गयी है. परिजनों के मुताबिक वह बच्चे के इलाज के लिए गुओ के पास जाना चाहती थी. इसी क्रम में यह दुखद हादसा हुआ| घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|

यह भी पढ़े -रील बनाने हाथी के पास पहुंचे युवक को हाथी ने दी दर्दनाक मौत , हाथी ने जोर से लात मारकर युवक को 25 से 30 फीट दूर फेंक दिया हो गयी मौत..

बस में यात्रा करते समय, अपना सिर खिड़की से बाहर निकालना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में किसी को ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए जिससे उसकी जान को खतरा हो जाए| इससे सुमंती देवी की मौत हो गयी| अगर उसने खिड़की से बाहर झुकने की बजाय बस ड्राइवर से मदद मांगी होती तो उसकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस इस घटना पर कार्रवाई कर रही है|

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रक ने बाइक सवार माता पिता व पुत्री को लिया चपेट में , 4 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7