भिलाई में नातिन के जन्मदिन पर केक निकले व्यक्ति का शव झाड़ियो से बरामद , शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस से की थी शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शुक्रवार शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ था| मृतक अपनी नातिन के जन्मदिन के लिए केक खरीदने  निकले थे| लेकिन उसका शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है| मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।


यह भी पढ़े दुर्ग : सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद , बाएं हाथ से दिव्यांग है महिला , शिनाख्त में जुटी पुलिस.....

मृतक की पहचान नंदिनी रोड पावरहाउस निवासी जय सिंह के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंच गईं। उनकी 50 वर्षीय पत्नी पार्वती ने कहा कि जयसिंह sec- 6 में दुकान चलाते है|। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। एक दिन पहले उनकी तबियत ठीक नहीं थी| शुक्रवार को उनकी नातिन का जन्मदिन था।

यह भी पढ़े -खाना न देने पर अपनी पत्नी का सिर धड़ से किया अलग , फिर रातभर बैठकर उसकी चमड़ी की खाल निकालता रहा , शव की हालत इतनी ख़राब थी की नसें और आंतें जैसे आंतरिक अंग भी दिखाई दे रहे थे, बाजू में पड़ा था महिला का कटा हुआ सिर...

उनकी पत्नी ने कहा कि जयसिंह ने कहा था कि वह जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे है। इस संदर्भ में, पार्वती ने उनसे कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बुखार भी बहुत तेज है| घर पर आराम करो| जयसिंह का कहना है कि वे जल्दी वापस आ आ जाएंगे।

जब जयसिंह सुबह 11 बजे घर से निकले और शाम तक नही लौटे तो उनके परिवार ने उनकी तलाश की. इसी बीच शुक्रवार की शाम छह बजे खुर्सीपार गेट के पास झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का शव मिला.

जिसके बाद खुर्सीपार पुलिस ने जय सिंह की पत्नी से संपर्क किया. पुलिस ने पंचनामा कर शव को मोर्चरी भेज दिया। परिवार ने मृतक की हत्या होने का आरोप नहीं लगाया. पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल, खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj