भिलाई : पति की मौत के बाद महिला ने देवर से कर ली थी शादी , सास ससुर इस बात से थे नाराज जिसके बाद आज ससुर से खुद पर डीजल डालकर लगाकर ली आग , हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। जब तक परिवार ने आग बुझाई, तब तक शख्स 75 प्रतिशत जल चुका था। झुलसे व्यक्ति को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


यह भी पढ़ेभिलाई में नातिन के जन्मदिन पर केक निकले व्यक्ति का शव झाड़ियो से बरामद , शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस से की थी शिकायत...

इस पूरी घटना के बारे में बात करते हुए आग से झुलसे नरेंद्र पांडे की बहू माधुरी पांडे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनकी सास और ससुर के साथ विवाद चल रहा है| माधुरी पांडे ने कहा कि उनके पति की मौत हो चुकी है जिसके बाद उसने अपने देवर से शादी कर ली। 

इस बात को लेकर मेरे ससुर और मेरे बीच रोजाना बहस होती थी। माधुरी ने कहा कि इस मामले में पुलिस से भी उन्होंने मदद ली थी| एक माह की चेतावनी के बाद अलग रहने की बात हुई थी, लेकिन पिछले छह-सात दिनों से माधुरी के सास ससुर घर से बाहर थे|

यह भी पढ़े दुर्ग : सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद , बाएं हाथ से दिव्यांग है महिला , शिनाख्त में जुटी पुलिस.....

माधुरी ने बताया कि उनके ससुर नरेंद्र पांडे शनिवार सुबह 9 बजे अचानक घर आए और वह इधर-उधर घूमने लगा। कुछ देर बाद महिला घर के काम काज में व्यस्त हो गयी | इसी बीच उनके ससुर नरेंद्र पांडे ने अचानक खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. बहू ने जब यह देखा तो उसकी चीख निकल गई। 

यह भी पढ़े -खाना न देने पर अपनी पत्नी का सिर धड़ से किया अलग , फिर रातभर बैठकर उसकी चमड़ी की खाल निकालता रहा , शव की हालत इतनी ख़राब थी की नसें और आंतें जैसे आंतरिक अंग भी दिखाई दे रहे थे, बाजू में पड़ा था महिला का कटा हुआ सिर...

तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया तो उन्होंने आग बुझाई और 108 एंबुलेंस को फोन किया।एंबुलेंस से झुलसे नरेंद्र पांडे को सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल नरेंद्र पांडे की हालत गंभीर बनी हुई है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj