भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वसई पूर्वी जिले में एक शख्स ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से 45 सेकंड के भीतर 18 से ज्यादा वार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया| वसई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
पुलिस के मुताबिक लड़की को 18 जून की सुबह 10:45 बजे के आसपास काम पर आना था। मंगलवार (18 जून) को तभी आरोपी पीछे से आया और पाने से उस पर अनगिनत वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच काफी लंबा रिश्ता था।
घटना के पीछे कहा जा रहा है की लड़की ने आरोपी से अपना रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी को संदेह था कि लड़की किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में है। उसी रोष से उसने उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़े -भिलाई : किडनी की बिमारी से परेशान व्यक्ति ने सुबह मौर्या टॉकीज के आगे ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या...
घटना के दौरान आसपास से लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लड़की अपनी जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी पर खून सवार था। वह लड़की को तब तक मारता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई|
अगर लोग आगे आते और लड़की को बचाते तो शायद उसकी जान बच सकती थी| पर लोगों ने ऐसी घटना होने पर भी लड़की की मदद नहीं की| IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है|
यह भी पढ़े -अब 1 जुलाई से देश में लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ , झांसा देकर संबंध बनाने पर 10 साल की जेल , गैंगरेप पर फांसी...
आइए अब आपको पालघर की इस घटना के छिपे पहलुओं के बारे में बताते हैं। हत्यारे का शिकार बनी लड़की का नाम आरती यादव है| आरती 20 साल की थ|. आरती की हत्या करने वाले लड़के का नाम रोहित यादव है। रोहित अपने परिवार में अकेला है और आरती से लगभग छह साल बड़ा है और आरती के साथ करीब छह साल से रिलेशनशिप में था।
पुलिस सूत्रों की मानें तो रोहित ने ही आरती को नौकरी दिलाई थी। पहले तो कुछ सालों तक सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरती ने रोहित से दूरी बनानी शुरू कर दी। और उस वक्त तक रोहित अपनी लगभग पूरी सैलरी आरती और उनके परिवार को दिया करता था|
रोहित को वेतन के रूप में 12,000 रुपये मिलते थे, जिसमें से वह 11,000 रुपये आरती के परिवार को दिया करता था और 1,000 रुपये अपने लिए रखता। इसका मतलब है कि वह एक कमिटेड रिश्ते में था। लेकिन इसके उलट आरती की दोस्ती कुछ और लड़कों से भी थी|
रोहित ने आरती को किसी दूसरे लड़के के साथ देख लिया था जिसके बाद उसने आरती से आपत्ति जताई थी. घटना वाले दिन यानि 18 जून को दोनों ऑफिस के रास्ते पर थे तभी रोहित ने आरती को रोका और उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन आरती ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद रोहित वहां से चला गया|
वह दुकान से एक भारी पाना लाया, जिससे उसने आरती के सिर पर वार किया और उसकी जान ले ली| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरती की हत्या के बाद रोहित काफी देर तक उसके शव के पास बैठा रहा और उससे से बात करता रहा। उस समय लड़की की जान जा चुकी थी| जिसके बात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|