भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मप्र, रतलाम जिले के जावरा नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बछड़े के कटे हुए सिर फेंकने के मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है| राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के आधार पर आरोपियों के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा उसे जेल भेजने से पहले, आरोपियों का जुलूस निकाला गया|
गौरतलब है कि 13 और 14 जून की रात 2 से 3 बजे के बीच किसी ने गोवंश का अवशेष मंदिर परिसर में फेंक दिया था. सुबह-सुबह जब मंदिर के पंडित गौरव गोस्वामी आरती के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां एक गोवंश का अवशेष पड़ा हुआ था| फिर उन्होंने अन्य लोगों और पुलिस को बुलाया।
मामला सामने आने के बाद शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मंदिर में दाखिल हुए। यह घटना लोगों में फैल गई और जावरा नगर बंद करवा दिया गया| इस दौरान एक-दो जगहों पर पथराव भी हुआ, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बुलाया गया और आंसू गैस छोड़ी गई।
डीआइजी मनोज कुमार सिंह, एएसपी राकेश खाका, कलेक्टर राजेश बाथम समेत अन्य ने जावरा पहुंचकर घटना की जानकारी ली और भारी पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया. इस मामले में, पुलिस ने जावरा शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने के बाद, निगरानी कैमरों और तकनीकी सहायता की मदद से आरोपियों का पता लगाया और आरोपियों की पहचान की|
रात भर पूछताछ के बाद जूना कबादा जाबरा निवासी नौशाद कुरेशी पुत्र उर्फ भूरे खां कुरेशी , सलमान मेव ,शाकिर कुरैशी, और शाहरुख 25 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया गया। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान और शकील का काम पशु का वध करना था नौशाद और शाहरुख की गोवंश के अवशेष को ठिकाने लगाना था।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

