भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के जींद जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां चार दोस्तों ने बर्थडे पार्टी के बहाने साथ पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म किया। जब लड़की अपना जन्मदिन मनाने होटल आई तो पहले तो उन्होंने जश्न मनाया और फिर एक-एक कर सभी ने रेप किया. इस दौरान लड़की का अश्लील वीडियो भी बना डाला|
इस मामले में लड़की के पिता ने महिला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने रजत, शुभम, दर्पण और शिवम नामक चार युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी दोस्त थे. जब लड़कों ने कहा कि वे होटल में लड़की की जन्मदिन की पार्टी कर रहे हैं। तो लड़की मान गई और सब साथ में होटल गए। पहले तो वहां सभी लोग जन्मदिन की पार्टी की| लेकिन फिर उन्होंने नाबालिग के साथ गैंग रेप किया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

