भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को संचालित करने में मदद करता है। यह कंपनी क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, पोकर और कार्ड गेम जैसे कई लाइव गेम्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान करती है।
कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने इस अवैध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा भी की जा रही है।
भिलाई सायबर सेल की कार्रवाई और तेलंगाना की घटना
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के पैनल को पकड़ने के उद्देश्य से भिलाई सायबर सेल की टीम तेलंगाना पहुंची। हैदराबाद के एक होटल में रेड मारने के दौरान, एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से चौथे माले से छलांग लगा दी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप के जरिए अवैध सट्टेबाजी के इस सिंडिकेट का पर्दाफाश होना एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस और ईडी की कार्रवाई से इस प्रकार की गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। इस मामले की जांच और इससे जुड़े तथ्यों का पता चलना बाकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अवैध सट्टेबाजी के इस जाल में और कौन-कौन शामिल हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

