भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़ा गया. ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जब सुरक्षा बल नहीं पहुंचे तो नाराज यात्रियों ने चोर को ट्रेन की खिड़की से बांध दिया|
यह भी पढ़े - क्या आपने कभी देखी है ऐसी पढ़ाई , विडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे नहीं , विडियो दखे...
सोमवार को हजरत निजामुद्दीन-पुरी समर स्पेशल एक्सप्रेस में दतिया के पास मोबाइल फोन चोरी कर रहे एक चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दी। सूचना देने के बाद भी आरपीएफ के जवान झांसी नहीं पहुंचे। इसके बाद गुस्साए यात्रियों ने चोर का हाथ ट्रेन की बोगी की खिड़की से बांध दिया और उसे 874 KM बांधे हुए बिलासपुर ले गए.
आरपीएफ झाँसी नियंत्रण कक्ष ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों के बाद सागर में ट्रेन की जाँच की गई। इसमें यात्री ने बताया कि उसका मोबाइल फोन दतिया के पास चोरी हो गया। यात्री ने बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद यात्रियों ने चोर को बिलासपुर जीआरपी के हवाले कर दिया।
हालांकि, बिलासपुर में मामला दर्ज होने के बाद अब यह मामला झांसी जीआरपी को ट्रांसफर किया जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि अभी मामला झांसी नहीं पहुंचा है। मामला झांसी पहुंचने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

