भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक नशे के आदी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी को चाकू मारने के बाद आरोपी पति फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया| घटना गुरुवार सुबह साढ़े नौ से दस बजे के बीच की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नेवई पुलिस मामले की जांच और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है|
यह भी पढ़े - CG: नाबालिग के साथ 6 लोगो ने किया गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने गयी दो नाबालिग को जंगल ले गए आरोपी उनमे से एक लड़की ने भागकर बचाई अपनी आबरू., आरोपी गिरफ्तार.....पत्नी के इनकार से नाराज पति ने घर पर रखे धारदार चाकू लाकर पत्नी पर गंभीर वार कर दिया और भाग गया. चाकू के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की|
पुलिस ने आरोपी इगुल मसीह की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी पति नशे का आदी था और शादी के बाद से ही लगातार अपनी पत्नी से विवाद करता रहता था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

