BIG ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़ , जानिए क्यों...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है| चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया. इसे लेकर कंगना ने शिकायत दर्ज कराई है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद को दिल्ली आना था और वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थे. इसी बीच एक महिला सिपाही ने कंगना को थप्पड़ मार दिया|

यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में महिला की चाकू मारकर हत्या , मायके में रह रही पत्नी को नशे के आदी पति ने घर ले जाना चाहा , मना करने पर उतारा मौत के घाट , आरोपी फरार...

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी शिकायत में कहा कि जब वह फ्लाइट में चढ़ने वाली थीं तो एलसीटी कुलविंदर कौर (चंडीगढ़ एयरपोर्ट सीआईएसएफ यूनिट) ने उन्हें थप्पड़ मारा। बाद में कंगना के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने भी उस महिला जवान को मारने की भी कोशिश की जिसके बाद आरोपी सीआईएसएफ कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े - CG: नाबालिग के साथ 6 लोगो ने किया गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने गयी दो नाबालिग को जंगल ले गए आरोपी उनमे से एक लड़की ने भागकर बचाई अपनी आबरू., आरोपी गिरफ्तार.....

कंगना अब कथित तौर पर दिल्ली पहुंच गई हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह को घटना की जानकारी दी। कंगना ने आरोप लगाया है कि CISF कुलविंदर कौर ने उनके साथ बहस की और चंडीगढ़ हवाई अड्डे के कर्टन क्षेत्र में उन्हें थप्पड़ मारा।

यह भी पढ़े भिलाई में युवक की धारदार हथियार से की हत्या फिर पहचान छुपाने पत्थरो से सिर कुचल दिया , आरोपियों की तलाश जारी...

आरोपी सिपाही को अब सीओ रूम में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एयरपोर्ट के सीआईएसएफ ने सीसीटीवी की जांच की जा रही है| मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है|

यह भी पढ़े - CG : जन्म देते ही हो गयी माँ की मृत्यु फिर पिता ने दूसरी शादी की , क्रूर सौतेली माँ ने 7 महीने के बच्चे को जमीन में पटककर मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस...

सवाल ये है कि सिपाही ने कंगना रनौत को क्यों मारा? इस संदर्भ में, यह पाया गया कि कंगना द्वारा किसानों को खालिस्तानी कहने के बाद, यह महिला सिपाही गुस्से में थी और किसान वाली बात पर उनके साथ बहस में पड़ गई और कंगना को थप्पड़ मार दिया।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj