सास से विवाद के बाद बहू ने धारदार हथियार से किये 95 वार , सास की हुई मौत , बहू को फांसी की सजा सुनाई गयी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्यप्रदेश के रीवा में सास से विवाद के बाद बहु ने खौफनाक कदम उठाया | जिसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जायेगे|

यह भी पढ़े -राजनांदगांव स्टेशन में डरी सहमी बैठी थी लड़कियां , पूछताछ में पता चला16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जा रहा था युवक ,लड़कियों को सखी सेंटर भेजा..

मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेब थाना अंतर्गत अतरैरा गांव निवासी सरोज कौल पर उनकी बहू कंचन ने 12 जुलाई 2022 की सुबह 5 बजे हंसिया से 95 बार वार किया था| गंभीर हालत में सरोज को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और एक वीडियो और साक्षात्कार भी लिया।

कुछ घंटों बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने उनकी बहू के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उस समय थाना प्रभारी रहीं मनीषा उपाध्याय ने पूरे मामले की जांच की और मृतका के पति ने इस  हत्या की साजिश रची थी और अपनी बहू को हत्या के लिए प्रोत्साहित किया था। 

यह भी पढ़े - संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार..

संबंधित पुलिस विभाग ने पूरी घटना का बारीकी से विश्लेषण किया और आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर अदालत में पेश किया.मामले में 16 गवाहों के बयान लिए गए। अदालत ने महिला की मौत के समय पुलिस द्वारा बनाई गई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी समीक्षा की।

 अदालत ने दोनों पक्षों के दावों को सुना और महिला को दोषी पाया, लेकिन ससुर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। जिसके बाद महिला को मौत की सज़ा सुनाई गयी और 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया| 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj