प्रदेश में BJP 25 जून को मनाने जा रही है काला दिवस , देश में इमरजेंसी के दौरान हुई घटनाओं की सच्चाई से जनता को करवाएगी रूबरू...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छतीसगढ़ , इमरजेंसी के दौरान जो कुछ हुआ उसकी सच्चाई आम जनता के सामने लाने के लिए भाजपा 25 जून को काला दिवस मनाएगी। यह आयोजन राज्य के सभी जिलों में होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे|

यह भी पढ़े -दुल्हन बन शादी की पैसा लुटा और कई लोगों को दे दी HIV की बीमारी , मामला सामने आते ही लुटेरी दुल्हन के शिकार हुए लोगो के उड़े होश...

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वक्ता के रूप में बस्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, रायगढ़ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मंत्री और विधायक शामिल होंगे| गौरतलब है कि 1975 से 1977 तक 21 महीने की अवधि के लिए देश में आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान हुई घटनाओं को भाजपा आम जनता तक पहुंचाएगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7