भिलाई : पहली बार काम पर आया था युवक और करंट लगने से हो गयी मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , काम करते समय बिजली का झटका लगने से एक ठेका कर्मचारी की मृत्यु हो गई। यह घटना सुपेला इलाके में चौहान एस्टेट और लाइफ केयर पैथोलॉजी के बीच एक निर्माणाधीन इमारत में कोर कटिंग का काम करते समय एक ठेका कर्मचारी को बिजली का झटका लगा और युवक की मौत हो गयी| मृतक दुर्गेश विश्वकर्मा (23 वर्ष) दुर्ग के अंजोरा ढाबा गांव का रहने वाला था।

यह भी पढ़े -आपसी झगड़े ने लिया विकराल रूप: विवाद के बीच पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से गले पर किया वार , घायल पत्नी ने पति के पेट में मारा चाक़ू की आंते आ गयी बाहर , दोनों की हो गयी मौत..

बताया जाता है कि दुर्गेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी और माता-पिता का भरण-पोषण करने के लिए ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। आज वह पहली बार चंद्रा मौर्य टॉकीज के पास चौहान एस्टेट इलाके में एक निर्माणाधीन लाइफ केयर पैथोलॉजी के बीच बन रहे बिल्डिंग में काम करने आया था |

यह भी पढ़े -रील बनाने हाथी के पास पहुंचे युवक को हाथी ने दी दर्दनाक मौत , हाथी ने जोर से लात मारकर युवक को 25 से 30 फीट दूर फेंक दिया हो गयी मौत..

जहाँ की दीवारों में कोर काटने का काम मिला। ऐसा करने के लिए, उसने मशीन को अपने नंगे हाथों और बिना दस्तानों से चला रहा था| तभी उपकरण में अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह झटके से गिर गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया|

यह भी पढ़े -भिलाई ब्रेकिंग : कुम्हारी ओवर ब्रिज के पास हुआ दर्दनाक हादसा ट्रक ने बाइक सवार माता पिता व पुत्री को लिया चपेट में , 4 साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत..

 जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि की। घटना की जानकारी मिलने पर अंजोरा ढाबा से दुर्गेश विश्वकर्मा के परिजन ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मुआवजा देने तथा ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे|

यह भी पढ़े -CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7