ब्रेकिंग न्यूज़ : सड़क हादसे में भिलाई-चरोदा निगम के पार्षद ललित यादव का निधन , दोस्त के साथ बाइक पर देवबलोदा मार्ग पर जाते वक़्त हुआ हादसा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, भिलाई-चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड क्रमांक 32 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद ललित यादव (41 वर्ष) की एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह हादसा बीती रात नारधी से देवबलोदा मार्ग पर हुआ। 

यह भी पढ़े -भिलाई में एक और युवक ने की आत्महत्या , दुर्ग से कार से आकर सुनसान जगह पर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर दी अपनी जान...

गंभीर रूप से घायल ललित यादव को रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।पार्षद ललित यादव, जो महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष भी थे, अपने एक मित्र के साथ ग्राम नारधी से देवबलोदा की ओर आ रहे थे। 

यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई। हादसे के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। राहगीरों ने ललित यादव और उनके दोस्त को सड़क किनारे गिरा हुआ पाया। वहीं, उनकी बाइक भी दूर पड़ी हुई थी। राहगीरों ने तत्काल देवबलोदा के लोगों को सूचित किया।

यह भी पढ़े-भिलाई : 19 साल की युवती ने पिता और भाई के घर से बाहर जाने के बाद की आत्महत्या , शाम को मिलने आई सहेली ने युवती की फंदे से लटके देख शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया फिर..

गंभीर हालत में ललित यादव को उठाकर कुम्हारी के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह पर उन्हें एम्स रायपुर ले जाया गया, लेकिन एम्स में बेड की कमी के कारण भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद, ललित को डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

 

ललित यादव को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके दोस्त को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।भाजपा चरोदा मंडल के अध्यक्ष सुषमा जेठानी और महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने ललित यादव के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि ललित यादव का अचानक सड़क हादसे का शिकार होना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा ने कहा कि निगम के सदन और पार्टी में ललित यादव की कमी हमेशा खलेगी। निगम के उपनेता प्रतिपक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने एम्स रायपुर में आपातकालीन स्थिति के लिए बेड की उपलब्धता नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

यह भी पढ़े -भिलाई : 50 साल पुराने मकान-दुकान पर DIC व पॉलीबांड इंसुलेशन की कार्यवाई , पीड़ित महिला का आरोप बिना किसी पूर्व सूचना के मकान को किया ध्वस्त...

 उन्होंने कहा कि यदि समय पर एम्स में भर्ती कर लिया जाता, तो एक जनप्रतिनिधि की जान बचाई जा सकती थी।ललित यादव के असामयिक निधन ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है। उनका समर्पण और सेवा की भावना हमेशा याद रखी जाएगी। 

इस दुखद घटना ने न केवल भाजपा पार्टी को, बल्कि पूरे समाज को एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे की ओर ध्यान दिलाया है - आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7