भिलाई : विवाद के बाद युवक ने पत्नी और सास -ससुर पर किया धारदार हथियार से वार, ससुर की हालत गंभीर , युवक फरार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक गंभीर घटना घटी। यहां एक युवक ने उसकी पत्नी और अपने सास-ससुर पर धारदार चीज से हमला कर दिया| युवक ने अपने ससुर की गर्दन पर ब्लेड से वार किया |हमले की वजह से ससुर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है| 

यह भी पढ़े - संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार...

जानकारी के मुताबिक अंजू यादव के पति वीरेंद्र (30) ने अपने ससुर मुरली यादव (50) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फिर भाग गया| दोनों की शादी सात साल पहले हुई थी. शादी के बाद आरोपी पति शराब पीने के लिए पैसे मांगा करता था |

यह भी पढ़े-ओला को टक्कर देने बजाज ने लॉन्च किया Bajaj Chetak 2901: 123Km रेंज और 63Km/h स्पीड के साथ अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स...

जिस  कारण उसका पत्नी से लगातार विवाद हुआ करता था| इसी बीच फिर विवाद होने पर अंजू अपने बच्चों के साथ न्यू खुर्सीपार स्थित अपने मायके आ गई। अपने माता-पिता के घर जाने के बाद अंजू का पति वीरेंद्र उसके माता-पिता के घर आ गया।

यह भी पढ़े -राजनांदगांव स्टेशन में डरी सहमी बैठी थी लड़कियां , पूछताछ में पता चला16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जा रहा था युवक ,लड़कियों को सखी सेंटर भेजा..

सोमवार सुबह वह फिर शराब के लिए पैसे मांगने लगा। इस बात को लेकर पत्नी से बहस हो गयी. पत्नी से विवाद बढ़ता देख अंजू की मां बीच-बचाव के लिए आईं और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की. इसके बाद वीरेंद्र ने अपनी सास पर ही वार कर दिया और कुछ ही दूरी पर न्यू खुर्सीपार स्थित अपने मामा ससुर के घर चला गया।

इसी बीच ससुर मुरली यादव अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी का हाथ खून से लथपथ हैं. जब उस ने अपनी बेटी अंजू से पूछा तो अंजू ने बताया कि ये सब हरकतें उसके पति ने की हैं.इससे नाराज होकर मुरली यादव अपने दामाद के पास पहुंचे और पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया|

इसी बीच उनके बीच बहस हो गई और इसी बहस के दौरान वीरेंद्र ने अपनी जेब से ब्लेड निकाला और अपने ससुर की गर्दन पर हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान हो गए और जख्म गंभीर थे इसलिए उसे तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से आरोपी वीरेंद्र फरार है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj