भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एसपी और कलेक्टर को निलंबित कर दिया है|
यह भी पढ़े -CG : अकेली महिला के साथ दरिंदगी , 6 युवको ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार...
सरकार ने जैतखाम तोड़फोड़ के मुद्दे की जांच के लिए एकल सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। पूर्व न्यायाधीश एस.बी. बाजपेयी की अध्यक्षता में गठित यह जांच आयोग छह बिंदुओं पर मामले की जांच करेंगे।
15-16 मई 2024 की रात बलौदाबाजार जिले के अमरगुफा जनपद के महकोनी गांव में जैतखाम को तोड़फोड़ कैसे हुई?
घटना किन परिस्थितियों में या किन कारणों से घटित हुई? उक्त घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? घटना से पहले, घटना के दौरान और बाद में घटना से संबंधित अन्य मामले। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए उठाए जाने वाले सुरक्षा एवं प्रशासनिक उपायों हेतु सुझाव एवं उपाय। अन्य महत्वपूर्ण बिंदु जिनकी ओर जांच आयोग सरकार के संज्ञान में लाना चाहे|
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है. गुरुवार को आगजनी के सिलसिले में 39 और लोगों को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया था| अब 121 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं|
इस मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 8 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस लगातार बदमाशों के ठिकानों की तलाश कर रही है| विरोध प्रदर्शन आयोजित करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन में धारा 147,148,149,186,353, 332,307,435,120बी,427,435 आईपीसी, सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

