भिलाई : युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुरानी बात का बदला लेना चाहते थे आरोपी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई सुपेला थाना पुलिस ने युवक की हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में धारा 294, 506, 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की गई। सुपेला पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुपेला कॉन्ट्रेक्टर्स कॉलोनी निवासी राहुल राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े -नई दुल्हन के साथ शादी के बाद ट्रेन से वापस लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते दुल्हे की टॉयलेट जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत , हादसे के बाद दुल्हन गहरे सदमे में..

 शिकायतकर्ता के मुताबिक 12 जून को सुबह 4.30 बजे आकाश गंगा सुपेला अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था| इसी दौरान राहुल गौतम, सुरजीत सिंह और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया।

राहुल गौतम राजनांदगांव का निवासी है जो वर्तमान में सुपेला में रहता है अपने साथी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 24 वर्षीय सुरजीत सिंह के साथ पीड़ित युवक को सुपेला में घेर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से जब उन्होंने पूछताछ की तब जाकर हमले के कारणों का खुलासा हुआ|

यह भी पढ़े -भिलाई : हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा के पैसो को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाने में किया सरेंडर...

 आरोपी के मुताबिक, एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने दूसरे व्यक्ति की खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने में मदद की थी जिसका बदला लेने के लिए उस पर हमला किया|आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7