नई दुल्हन के साथ शादी के बाद ट्रेन से वापस लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते दुल्हे की टॉयलेट जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत , हादसे के बाद दुल्हन गहरे सदमे में..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खंडवा मप्र, विवाह के बाद नई दुल्हन को लेकर ट्रेन से वापस लौटते बारात में यात्रा के दौरान दूल्हे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा ट्रेन से गिरने की वजह से हुआ| 

यह भी पढ़े -भिलाई : हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा के पैसो को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाने में किया सरेंडर...

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जलगाँव में शादी के बाद दूल्हा - दुल्हन और उसके रिश्तेदार गरीब रथ ट्रेन से घर सोहागपुर लौट रहे थे |इसी बीच खंडवा के सुरगांव बंजारी के पास दूल्हा राकेश चंदनानी रात में टॉयलेट करने गया। 

यह भी पढ़े -दुर्ग : शिवनाथ नदी के किनारे बेख़ौफ़ होकर लाखो की जुए फड़ लगाकर जुआ खेल रहे 12 लोगो को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा...

काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की गई, लेकिन वह लापता था। ट्रेन जब इटारसी पहुंची तो परिजनों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। परिजन शिकायत करने के बाद परिवार सहित इटारसी स्थित अपने घर पहुंच चुके थे|

 बुधवार सुबह जीआरपी खंडवा से सूचना मिली कि सुरगांव बंजारी के पास ट्रेक पर एक शव मिला है। यह भी सूचना दी कि मृतक का हुलिया राकेश जैसा दिखता है| सूचना मिलने के बाद परिजनों सहित सिंधी समाज के कुछ लोग भी अस्पताल पहुंचे | देखने पर वह राकेश का ही शव निकला | जीआरपी ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया|

यह भी पढ़े -बेरहम माँ ने 4 साल के बच्चे को फावड़े से काटा नहीं मरा तो गैस चूल्हे पर जलाया बच्चा चीखता रहा फिर लकड़ी डालकर आग लगा दी , दर्दनाक पीड़ा झेलने के बाद बच्चे ने तोड़ दिया दम...

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि दूल्हा ट्रेन से कैसे गिरा? इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है| नई दुल्हन अपने पति की मौत की खबर सुनकर गहरे सदमे में है।नई जिन्दगी की शुरुवात होने से पहले ही खुशियों में ग्रहण लग गया |कल तक जिस घर में नयी दुल्हन के आने को लेकर परिवार में उत्साह था वहां अब मातम पसरा हुआ है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7