रिसॉर्ट में मेहंदी फंक्शन के दौरान स्टेज पर डांस करते समय दुल्हन की हार्ट अटैक से हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उतराखंड के हल्द्वानी भीमताल थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में मेहंदी समारोह के दौरान डांस करते समय एक दुल्हन की मौत हो गई| दुल्हन दिल्ली की निवासी थी और दूल्हा लखनऊ से है| शादी समारोह के लिए दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले भीमताल के नाैकुचियाताल रिसॉर्ट पहुंचे। फिलहाल, दुल्हन के परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही दुल्हन के शव को दिल्ली ले आए हैं।

यह भी पढ़े -पत्नी है या कसाई : घरजमाई बनने से इनकार करने पर पति को बांधकर पीटा फिर निजी अंगो को काटने का किया प्रयास , जान बचाकर भागे पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार..

दुल्हन की असामयिक मौत के बाद शादी में मौजूद दोनों परिवारों में मातम छा गया. पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली लौट गए। यह घटना कथित तौर पर शनिवार शाम को हुई। 

 मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदर्श आर्य अपार्टमेंट बी 28 , सेक्टर 6 द्वारका (नई दिल्ली) निवासी  डाॅ. संजय कुमार जैन अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए अपने परिवार के सदस्यों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल स्थित रिसॉर्ट में आए थे। श्रेया जैन की शादी लखनऊ के एक युवक से होनी थी। रिसॉर्ट में दोनों परिवारों के लोग रुके हुए थे।

शनिवार देर रात मेहंदी सेरेमनी के दौरान स्टेज पर डांस करते वक्त श्रेया अचानक बेहोश हो गईं। उसे तुरंत भीमताल सीएचसी ले जाया गया। यहां डाॅ. अस्पताल में श्रेया को मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका|

यह भी पढ़े -CG : थर्ड जेंडर के साथ 5 सालो तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर लाखो रूपये लुटे फिर कर दिया शादी से इंकार , कांड करके आरोपी हो गया फरार , न्याय पाने थर्ड जेंडर पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार..

ऐसा माना जा रहा है कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है| इधर बेटी की मौत से परिवार में मातम मच गया| सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालाँकि, डॉ. पिता द्वारा पुलिस को कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेंने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा गया| इसके बाद परिजन देर रात शव को दिल्ली ले गए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7