नवजात व छोटे बच्चो का यौन शोषण करने के टिप्स देती थी युवती , यूट्यूबर कुंवारी बेगम हुई गिरफ्तार , घर पर तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गाजियाबाद, नवजात शिशुओं के साथ यौन शोषण करने की टिप्स देने वाली कुंवारी बेगम नाम की यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने  यूट्यूबर कुंवारी बेगम (YOUTUBER KUNWANRI BEGAM )  के घर की तलाशी ली और उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त कर लिया। 

यह भी पढ़े -दुर्ग : सेप्टिक टैंक में मिली युवक की लाश, देखने से शव के दो या तीन दिन पुराने होने का अनुमान, हत्या या कुछ और PM रिपोर्ट्स से होगा मामले का खुलासा...

साथ ही यह भी बताया गया कि वहां कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं| बता दें कि हाल ही में कुंवारी बेगम नाम की यूट्यूबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे बच्चों का यौन शोषण किया जाता है। इस वीडियो को देखने वाले लोगों ने कार्रवाई की मांग की|

मिली जानकारी के मुताबिक,  जब पुलिस अधिकारियों ने यूट्यूबर कुंवारी बेगम के घर की तलाशी ली तो घर के अंदर का नजारा देखकर वे दंग रह गए. पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने घर पर एक चैट रूम बनाया जहां वह लाइव प्रसारण के दौरान अपने चैनल पर लोगों के सवालों के जवाब देती थी। यह वायरल वीडियो भी 8 जून को घर से रिकॉर्ड किया गया था|

यह भी पढ़े -बहू के हाथ की जली हुई रोटी , सब्जी और ख़राब खाने से परेशान ससुर ने बहू की कर दी हत्या , सुसाइड नोट में लिखा - अगर पछतावा होगा तो कर लूँगा आत्महत्या , फिर 24 घंटे बाद कर ली खुदखुशी...

शिकायत दर्ज कराने वाले एनजीओ की संस्थापक दीपिका ने कहा कि गगन नाम के युवक ने पहले ही वीडियो पर आपत्ति जताई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद यूट्यूबर शिखा मैत्रेय ने सारे वीडियो डिलीट कर दिए. पुलिस ने लड़की के साथ-साथ उसके घर से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर को जांच के लिए भेजा। हटाए गए डेटा को पुनर्प्राप्त करने के लिए कोशिश की जा रही है|

गुरुवार, 13 मार्च को गाजियाबाद पुलिस ने एक युवती को अपने सोशल मीडिया पर "बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के लिए उकसाने" के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने शेखा मैत्री नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल "कुंवारी बेगम" पर वीडियो बनाए जिसमें उन्होंने दर्शकों को बाल यौन शोषण पर सुझाव देती थी|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम रेजिमेंट रायपुर के मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार , घटना के बाद ट्रेन से भाग रहा था विशाखापत्तनम...

उन्होंने कहा कि इस महिला के खिलाफ मुकदमा राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दायर एक शिकायत पर आधारित था। सोशल नेटवर्क 'एक्स' पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने वाले कुछ लोगों ने पुलिस से महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

वीडियो में युवती दर्शकों को बिना दांत वाले बच्चों का यौन शोषण करने की सलाह दे रही है। इस वीडियो में इस महिला ने अपने "फॉलोअर्स" से बातचीत की और सवालों के जवाब दिए. एसीपी ने कहा कि पुलिस इस तरह की सलाह के पीछे महिला की मंशा का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7