भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी के ग्राम खुरसुल में बंधा के पास सेप्टिक टैंक में युवक का शव मिला।जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयी| शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि वह दो या तीन दिन पुराना है. उसकी पहचान नहीं हो सकी. सूचना पाकर नगपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, खुरसुल गांव में एक सूनसान घर के सेप्टिक टैंक में एक युवक का शव मिला. मकान भिलाई निवासी केदार कुमार पात्रो का बताया जा रहा है। उनके पास खुरसुल गांव में ढाई एकड़ का खेत है और उन्होंने वहां भंडारगृह के रूप में दो मंजिला घर बनाया है।
मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया. इस बीच उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है|| यह यह हत्या है या फिर कुछ और PM रिपोर्ट्स से ही मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

