ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर , महिला की हुई दर्दनाक मौत , युवक की हालत गंभीर...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के बोरिया मार्केट में खरीदारी के बाद घर लौटते समय एक मोटरसाइकिल चालक को ट्रेलर चालक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में वाहन में सवार महिला की तत्काल मौत हो गयी और मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया|


यह भी पढ़े- अनोखा चोर : चोरी करने घर में घुसा सामान इक्ट्ठा किया फिर गर्मी लगने पर AC चालू किया और आ गयी नींद , आँख खुलने पर पुलिस बैठी थी सामने...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज दोपहर करीब साढ 12 बजे तालपुरी निवासी प्रमिला भोसले (50 साल) अपने बेटे के साथ बोरिया मार्केट से सामान खरीदकर फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर का चालक तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया| मृतका के पति CISF पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी में है|

इस घटना के परिणामस्वरूप महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद बाइक और घर का सारा सामान सड़क पर बिखर गया. इस घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई| जबकि युवक को चोटे आई है| माँ की अचानक मृत्यु हो जाने से बेटा बदहवास हालत में है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj