भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की मितानिनों लिए अच्छी खबर है| खबर ये है कि मितानिनों को अब ऑनलाइन सेलरी दिए जायेंगे| महतारी वंदन योजना की तरह हर महीने उनके खाते में वेतन स्थानांतरित किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने इस खबर की घोषणा की| इसके अलावा, मितानियाँ केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी को भी देख सकती हैं। यानी राज्य सरकार ने उनके खातों में कितना पैसा जमा किया और केंद्र सरकार कितना पैसा जमा कर रही है।
जानकरी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे थे| जहां उन्होंने इस बात का ऐलान किया| कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल हुए|
यह भी पढ़े -CG : 2,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को लखनऊ STF ने किया गिरफ्तार...
इससे पहले सीएम विष्णु देव साय मेडिकल कॉलेज के नये सभागार में सिकल सेल एनीमिया पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. वहां से, वह सिकल सेल एनीमिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाई और उसे रवाना किया|
आज विश्व सिकल सेल दिवस है| जिस वजह से रायपुर में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे. यह स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आज से 3 जुलाई तक चलेगा। राज्य भर में कौन से सिकल सेल परीक्षण अभियान चलाये जा रहे हैं?
इस राज्य में 1 करोड़ 50 लाख लोगों का टेस्ट किया जायेगा|जांच के बाद इनका इलाज भी निःशुल्क किया जायेगा। राज्य में अब तक 22,000 सिकल सेल रोगी पाए गए है| लगभग 2 लाख लोग सिकल सेल के वाहक पाए गए|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

