भिलाई में विवादित पोस्ट पर गिरफ्तारी और जमानत: विशेष समुदाय का जमकर विरोध, पुलिस पर लगाये जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आरोप...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित पोस्ट के आरोपी की गिरफ्तारी और 24 घंटे के भीतर जमानत मिलने के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी पुष्पराज सिंह को गिरफ्तार किया था|

यह भी पढ़े -CG ब्रेकिंग : महाठग शिवा साहू को पुलिस ने साथियों सहित किया गिरफ्तार ,महीनो से तलाश में जुटी थी पुलिस ,1500 करोड़ का मालिक है शिवा साहू...

 लेकिन जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के कारण उसे शीघ्र ही जमानत मिल गई। इससे नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने भिलाई तीन SDM व तहसील कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसपी दुर्ग के हस्तक्षेप और पुलिस बल की तैनाती से स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुष्पराज सिंह नाम के युवक ने इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया, जिससे उसे न्यायालय में तुरंत जमानत मिल गई। प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में घुसकर विरोध किया, जिसे पुलिस ने जाकर शांत कराया कहा यहां किसी ने भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी | 

कानून हाथ में लेना ठीक नहीं है| पुलिस ने बल पूर्वक प्रदर्शनकरियो को बाहर किया| इस घटना से स्थानीय समुदाय में तनाव बढ़ गया है |

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं |प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी पुष्पराज सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई आपत्तिजनक सामग्री ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, जिसके चलते वे न्याय की मांग कर रहे हैं। विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7