भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई ,नेहरू नगर में अशोका बिरयानी में खाना खाने गए एक शाकाहारी परिवार के खाने में मांस का टुकड़ा मिला. इस बात को लेकर परिवार वाले काफी नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने अशोका बिरियानी के प्रबंधन से लिखित माफीनामा लिया | परिवार का कहना है कि यह बहुत ही बड़ी लापरवाही है| वे उनके विरुद्ध शिकायत करेंगे|
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस शख्स के साथ ये घटना घटी वो पेशे से सीए हैं. रायपुर पुरानी बस्ती निवासी सीए मुकेश यदु ने बताया कि वे और उनका पूरा परिवार शाकाहारी है। 17 जून को वह अपनी पत्नी के साथ भिलाई आये हुए थे।
उस दिन उनकी सालगिरह थी, इसलिए मुकेश अपनी पत्नी के साथ नेहरू नगर स्थित अशोका बिरयानी ब्रांच पहुंचे. उन्होंने स्टाफ से हांडी वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया. स्टाफ ने हांडी वेज बिरयानी परोसी। आधी बिरयानी खाने के बाद जब फिर से प्लेट में बिरयानी डाली तो उसमें अदरक जैसा एक टुकड़ा देखा|
मुकेश ने अनुमान लगाया कि यह मांस का टुकड़ा है. इसके बाद उन्होंने स्टाफ को बुलाया और पूछा कि चिकन का ये टुकड़ा वेजिटेबल बिरयानी में कैसे आ गया. पहले तो कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन जब मुकेश और उसकी पत्नी ने शोर मचाया और शिकायत की बात करने लगे तो कर्मचारी घबरा गए।
इसके बाद मुकेश बिरयानी नेहरू नगर के GM ने लिखित माफी नामा दिया। मुकेश का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने शाकाहारी परिवार का धर्म भ्रष्ट कर दिया है. वे इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे|
अशोका बिरयानी के प्रबंधन ने न सिर्फ वेजिटेबल बिरयानी के साथ यह लापरवाही की, बल्कि बिरयानी के साथ जो ग्रेवी दी, वह मांसाहारी ग्रेवी थी. जब मुकेश को शक हुआ तो उसने कर्मचारियों को बुलाया और डांटा। इसके बाद कर्मचारी उस ग्रेवी को ले गए, माफी मांगी और और दूसरी ग्रेवी लेकर आए।
मुकेश कहते हैं कि गलतियाँ केवल एक बार होती हैं। यहां नॉनवेज डिशेज को ग्रेवी और बिरयानी दोनों के साथ परोसने की कोशिश की गई है. इससे साफ है कि वहां के कर्मचारी जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं|
मुकेश यदु ने कहा कि अशोका बिरयानी के प्रबंधन ने उन्हें बताया कि वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन हैं, लेकिन जब उन्होंने किचन देखने को कहा तो उन्हें किचन नहीं दिखाया गया|जबकि इस मामले पर भास्कर मिडिया द्वारा पूछने पर प्रबंधन का कहना था की उन्होंने किचन दिखाया था|
जबकि मामले में पीड़ित परिवार का कहना है की अशोका बिरयानी एक बड़ी संस्था है। इतने बड़े रेस्टोरेंट में ऐसा हुआ तो स्टाफ को अपनी गलती पर शर्म आनी चाहिए| अशोका बिरयानी के प्रबंधन को भी अपनी इस गलती पर कोई अफसोस नहीं हुआ|बातचीत के दौरान जीएम हंसते हुए खाना खा रहे थे|
मुकेश यादव का कहना है कि जानबूझकर उनका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गयी है| हालाँकि वे शर्मिंदा हैं पर प्रबंधन को जरा भी अफ़सोस नहीं है। मामले के बाद पीड़ित परिवार का कहना है की दोबारा कभी अशोका बिरयानी नहीं जाएंगे |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7


